Sasaram News: विवाहिता पर जानलेवा हमला में पति व देवर गिरफ्तार
सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। विवाहिता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में करवंदिया थानाध्यक्ष आशुतोश कुमार ने बताया कि विवाहिता पर हमले को लेकर शिवगंज गांव से दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। विवाहिता के साथ मारपीट में गंभीर चोट लगी है। जिसका इलाज कराया जा रहा है। विवाहिता द्वारा पति एवं उसके परिजनों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पति धीरज शाह और देवर संतोष साह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.