Sasaram News: विधिज्ञ संघ के पदाधिकारियों ने एसपी का किया स्वागत
सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: डेहरी। नवपदस्थापित एसपी मिस्टर राज का डेहरी विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने शनिवार को शिष्टाचार मुलाकात कर स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस और न्यायिक व्यवस्था के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस और विधि जगत के बीच बेहतर समन्वय रहने से आम लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुगम बनती है। स्वागत करने वालों में अधिवक्ता संजय तिवारी, मनोज पांडेय, महेंद्र पांडेय, अभय दूबे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.