Sasaram News: विधायक मद से बने सात छठ घाटों का विधायक ने किया उद्घाटन
सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक मद से नवनिर्मित सात छठ घाटों का मंगलवार को विधायक नागेंद्र चन्द्रवंशी ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। घाटों के निर्माण से छठ व्रतियों और ग्रामीणों में खुशी है। विधायक प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रूपेश चन्द्रवंशी ने बताया कि श्रीखिंडा, रामपुर छतौना, डुमरा, रामनगर, विशम्भरपुर, मौडिहा और मेयारी बाजार में विधायक मद से छठ घाटों का निर्माण कराया गया है। इससे छठ व्रतियों को पर्व के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.