Sasaram News: विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। क्षेत्र के लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद विधायक नागेंद्र चन्द्रवंशी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक विधायक के अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में भी हलचल रही। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर कुमार से मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.