Sasaram News: विधायक ने की डुमरा हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। करगहर विधानसभा क्षेत्र के डुमरा गांव में जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी की हत्या के मामले में विधायक बशिष्ठ सिंह ने शनिवार को एसपी मिस्टर राज से मुलाकात की। उन्होंने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि घटना के बाद से ही वह एसपी और सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संपर्क में थे और पुलिस की कार्रवाई पर नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब सुनवाई में तेजी लाकर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाना जरूरी है। एसपी मिस्टर राज ने विधायक को बताया कि मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.