Sasaram News: विधायक के पत्राचार के बाद भी कुदरा नदी की नहीं हुई सफाई
सासाराम, सितम्बर 10 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुदरा नदी कचरे और गाद से पट जाने के कारण सासाराम नगर निगम क्षेत्र के सात गांवों में जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश के दिनों में नदी का प्रवाह बाधित होने से आसपास का इलाका जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विधायक के स्तर से कई बार पत्राचार किए जाने के बावजूद अब तक नदी की सफाई नहीं कराई गई है। डीएम ने भी पिछले माह संबंधित अधिकारियों को नदी की सफाई कराने के लिए पत्राचार किया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.