सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। मुख्यालय स्थित दुर्गा उच्च विद्यालय में बुधवार को चेनारी विधायक मुरारी गौतम ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने अपने जीवन और शिक्षा से जुड़े अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने बताया कि वह स्वयं शिक्षक रहे हैं और शिक्षा मित्र के रूप में कार्य करने के बाद बीपीएससी के माध्यम से शिक्षक बने। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...