सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानों के लिए समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण-सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। उन्होंने विद्यार्थी हित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन तथा संस्थान स्तर पर प्राप्त समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी रवैया अपनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...