Sasaram News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सासाराम, जुलाई 9 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय बकसड़ा में आयोजित दो दिवसीय पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। लगाए गए पौधों को शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अगले तीन वर्षों तक अपनाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उत्कृष्ट एवं रचनात्मक पोस्टर तैयार करने वाले विद्यार्थियों को इकोलॉजिकल बिंग फाउंडेशन की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बकसड़ा की प्रधानाचार्या आरती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.