सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र सासाराम में बुधवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी, रोल-प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा आठ से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विषयों पर अपनी समझ और प्रस्तुति क्षमता दिखाई। वहीं, रोल-प्ले और लोकनृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। बीईओ सोनू कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं...