सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, संझौली में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह पोषण मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राहुल शुक्ल ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल चक्र, प्रदूषण नियंत्रण और वर्षा जल संचयन से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने मॉडल के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाया। वहीं, पोषण मेले में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दाल, अनाज और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्राओं ने संतुलित आहार के महत्व, एनीमिया से बचाव और किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...