Sasaram News: विजय राघव मंदिर पहुंचे जीयर स्वामी जी महाराज, निर्माण कार्यों का लिया जायजा
सासाराम, अक्टूबर 30 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। शहर के गांधीनगर स्थित विजय राघव मंदिर में शुक्रवार को संत परम पूज्य श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मंदिर की संरचना, डिजाइन, निर्माण गुणवत्ता और कलाकृतियों का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने मंदिर की भव्यता और धार्मिक स्वरूप को आकर्षक बनाने के लिए डिजाइन एवं कलाकृतियों में जरूरी संशोधन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: संकट की घड़ी में भक्तों के सहायक बनते हैं हनुमान जी : स्वामी नारायणाचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.