सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। कन्या मध्य विद्यालय बिक्रमगंज के परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सेवा ही संकल्प अभियान का समापन हुआ। इस अवसर पर विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण और चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रखंड के 14 संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Siwan News भाषण में अंजली तो चित्रकला में श्वेता बनी अव्वल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...