सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित जी रामजी (मनरेगा) कार्यालय में बुधवार को विकसित भारत के तहत विकसित ग्राम पंचायत बनाने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के मुखिया और बीडीसी को पंचायतों के समग्र विकास के लिए योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गजेंद्र कुमार ने किया। दो पालियों में हुए प्रशिक्षण की पहली पाली में मुखिया और दूसरी पाली में बीडीसी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ग्राम सभा में ग्रामीण चुनेंगे विकास योजनाएं, मेटों को दिया प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...