Sasaram News: वारंटी समेत तीन आरोपित गिरफ्तार
सासाराम, सितम्बर 29 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक वारंटी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सकला गांव निवासी धनजी शाह के पुत्र रवीश कुमार को कांड संख्या 209/23 में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, सितंबर में दर्ज कांड संख्या 326/26 के मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें कौपा निवासी रूबी देवी उर्फ रूबी कुमारी, पति अनिल राय और विशाखा कुमारी, पिता भोला राय शामिल हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.