सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: परसथुआ, एसं। क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के बावजूद किसान खरीफ सीजन में धान की रोपनी युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। किसी तरह सिंचाई की व्यवस्था कर अब तक करीब 50 प्रतिशत धान की रोपनी पूरी कर ली गई है। हालांकि किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो रोपनी 60 से 70 प्रतिशत तक ही सिमट सकती है। किसान सुरेंद्र सिंह, जगदंबा राय, अरविंद राय, बच्चन सिंह और अभय पाल ने बताया कि बारिश की कमी के कारण खेती की लागत बढ़ गई है। किसान बारिश की उम्मीद में धान की रोपाई में जुटे हैं, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से आगे की खेती को लेकर चिंता बनी हुई है। किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश होने पर ही शेष खेतों में रोपनी पूरी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...