सासाराम, नवम्बर 29 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी प्रारंभिक और मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद रिक्त रहने से प्रभावित हो रही प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। अब ऐसे विद्यालयों में वरीयता के आधार पर वरीय शिक्षक को प्रभारी प्रधान शिक्षक या प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी किया है। विभाग ने पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...