सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। देश की चर्चित नाट्य संस्था अपराजेय निराला, सासाराम के अध्यक्ष एवं वरीय रंगकर्मी शमीम अहमद का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर रंगकर्मियों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि जिले में रंगकर्म के विकास में शमीम अहमद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने महाभोज, कहानी अभी खत्म नहीं हुई, पोस्टर और मुनादी जैसे नाटकों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा चरवाहा बाबू, पोस्टर, ओजोन, गंगा ज्वाला और ग्रीन हाउस जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था। शोकसभा में विद्याशंकर, डॉ. मनन, संतोष त्रिपाठी, धर्मेंद्र, आलोक, वंदना, परमानंद, तिवारी, नन्हे बाबा, शैलेश, महेंद्र प्रताप, अर्जुन कुमार, कृपाशंकर सहित अन्य रंगकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...