सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: सासाराम। गौरक्षणी स्थित यादव धर्मशाला परिसर में सोमवार को अधिवक्ता सह पूर्व लोक अभियोजक व सीपीआई नेता व रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष व यादव धर्मशाला के अध्यक्ष रहे जेएन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। मौके पर निर्मल कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, कामेश्वर सिंह, श्रीनिवास सिंह, परमेश्वर दयाल सिंह, सुदर्शन सिंह यादव, रविंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह, अंजनी यादव, सरोज कुमार, अयोध्या सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...