सासाराम, जुलाई 25 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भदारा गांव स्थित बाना चौक के समीप शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर पर वज्रपात होने से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात के बाद ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने लगी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे ग्रामीणों को बिजली नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...