Sasaram News: वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा शहर
सासाराम, अगस्त 14 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डेहरी में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी ज्योति कुमारी ने किया। यात्रा में समाजसेवी पंकज कुमार, अरविंद एकेडमी के छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं शहरवासियों ने भाग लिया। यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक, कर्पूरी चौक और गांधी स्मारक होते हुए बारह पत्थर दुर्गा मंदिर के समीप संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं और नागरिकों की मौजूदगी से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा में अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार, निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अरविंद भारती समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.