सासाराम, अगस्त 8 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक शिकायत निवारण के तहत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर शनिवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने सुनवाई की। इस दौरान कुल 23 अपील मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 10 का निपटारा किया गया। शेष मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को अगली निर्धारित तिथि पर अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...