सासाराम, अगस्त 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तर पर लोक भूमि रोक सूची निवारण समिति की समीक्षात्मक बैठक डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में लोक भूमि से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति के समक्ष कुल आठ मामले प्रस्तुत किए गए। सभी मामलों पर दस्तावेजों एवं नियमानुसार जांच के बाद विचार-विमर्श करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक भूमि रोक सूची से जुड़े मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए इस प्रकार की समीक्षात्मक बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों ...