Sasaram News: लोकतंत्र का पाठ पढ़ेंगे स्कूली छात्र, निबंध-क्विज में परखेंगे निर्वाचन प्रक्रिया की समझ
सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा और भावी मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए जिले में विशेष पहल की गई है। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में गठित 313 निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के माध्यम से निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों की निर्वाचन संबंधी समझ परखी जाएगी और उन्हें जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.