Sasaram News: लॉज में छापेमारी, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: कोचस, एक संवादाता। बस पड़ाव स्थित एक लॉज में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, लॉज में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लॉज में छापेमारी की। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस ने होटल के कमरों की जांच की। पुलिस के अनुसार, कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के अन्य लॉज संचालकों और कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। कई लोगों ने आनन-फानन में शटर गिरा दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.