सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। फेसर थाना क्षेत्र में सीएचपी संचालक को गोली मारकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अकोढ़ीगोला थाना के सहयोग से बांक और गोवर्धनपुर गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में बांक गांव निवासी विशाल कुमार और गोवर्धनपुर निवासी बिफूल कुमार शामिल हैं। विशाल कुमार के घर से लूटा गया लैपटॉप और चार्जर भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...