Sasaram News: लावारिस नवजात बच्ची बरामद, चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया
सासाराम, जुलाई 24 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौराटी गांव के बाहर लावारिस हालत में मिली एक नवजात बच्ची को ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दावथ पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से नवजात को अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष कुमार ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक उपचार किया। स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद पुलिस और सीएचसी की टीम ने नवजात बच्ची को जिला चाइल्ड हेल्पलाइन, सासाराम को सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.