सासाराम, सितम्बर 25 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 स्थित लालगंज गांव में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार देर शाम हुई बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष जुटे और गांव में शराब की बिक्री व सेवन पर रोक लगाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों के बुलावे पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...