Sasaram News: लवकुश ने एथलेटिक्स में जीते दो पदक, जिले का बढ़ाया मान
सासाराम, नवम्बर 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्णिया में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रोहतास के लवकुश कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। संझौली प्रखंड के मंझौली गांव निवासी जितेंद्र राम के पुत्र लवकुश ने पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। वह कैथी गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। लवकुश नियमित रूप से संझौली के केके हाईस्कूल मैदान में सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अंकित कुमार सिंह ने बताया कि लवकुश बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं। जिला और पटना प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी वह 1500 और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे खिलाड़ी स्पाइक जूते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.