सासाराम, अगस्त 2 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम अभियोजन से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। बैठक में एसपी रौशन कुमार, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य विधि पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अभियोजन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। निर्देश दिया कि सभी अभियोजन पदाधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...