Sasaram News: लंबित मामलों का शीघ्र करें निपटारा : एसपी
सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय डेहरी में एसपी राज के निर्देशन में मंगलवार देर शाम मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया। तीन घंटे से अधिक चली बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, सार्जेंट मेजर, सार्जेंट एवं पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हुए। बैठक में विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, शराब तस्करी पर रोक और संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस को 24 घंटे सतर्क रहना होगा। सभी थानाध्यक्ष सूचना तंत्र मजबूत करें और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। एसपी ने पूर्व के लंबित कांडों का भी तय समय सीमा में निपटारा करने का निर्देश दिया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.