सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम एसडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसडीपीओ विप्लव कुमार ने पूजा पंडालों का निरीक्षण करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए रूट निर्धारित करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...