सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में लंपी बीमारी का प्रकोप जारी है और गोवंशीय पशुओं के संक्रमित होने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। बीमारी से बचाव के लिए जिले को 3.12 लाख वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन टीकाकरण अब तक शुरू नहीं हो सका है। निडिल और रजिस्टर की अनुपलब्धता के कारण टीकाकरण अभियान शुरू करने में बाधा आ रही है। वहीं, एफएमडी (मुंहपका-खुरपका) टीकाकरण अभियान की रफ्तार भी सुस्त है, जिससे पशुओं को समय पर टीका लगाने की चुनौती बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...