Sasaram News: लंगूरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत, आठ दिनों में दस लोगों को काटकर किया जख्मी
सासाराम, अक्टूबर 21 -- लंगूरों के हमलों से ग्रामीण परेशान Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिसुनपुर, देवीपुर और गुरुसोत गांवों में पिछले आठ दिनों से लंगूरों का आतंक फैला हुआ है। लंगूरों ने अब तक करीब दस लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं। रविवार देर शाम लंगूर ने भीम मुसहर को काटकर जख्मी कर दिया। वहीं, बुधवार को उपेंद्र चंद्रवंशी की पांच वर्षीय पुत्री को भी काटकर घायल कर दिया था। इससे पहले देवीपुर के लाला चौहान और बिसुनपुर के निक्की गुप्ता समेत कई लोगों पर लंगूर हमला कर चुके हैं। लंगूरों के लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद मंगलवार को वन विभाग की टीम पिंजरा और केला लेकर पहुंची। लंगूर केला तो खा गए, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.