सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव और आसपास के इलाकों में लंगूरों का आतंक थम नहीं रहा है। शनिवार को खेत से काम कर घर लौट रहे जितेंद्र चंद्रवंशी (46) पर लंगूरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र खेती का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लंगूरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। पिछले करीब दस दिनों से बिशनपुर और आसपास के गांवों में लंगूर उत्पात मचा रहे हैं। इनके हमले में अब तक करीब एक दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लंगूर का आतंक, 15 लोगों पर हमला कर किया घायल ग्रामीणों को खेतों में काम करने और घर से बाहर निकलने के दौरान हमले का डर सता रहा है। इस संबंध में डीएफओ स्टाल...