Sasaram News: रोहितेश्वर धाम में वज्रपात से युवक घायल
सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहितेश्वर धाम के समीप कैमूर पहाड़ी के घने जंगल में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायल को रोहतास पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान अकबरपुर निवासी राजेंद्र सोनी के रूप में हुई है। राजेंद्र सोनी ने बताया कि वह रोहितेश्वर धाम में श्रावणी मेले के दौरान दुकान लगाए हुए हैं और रात में वहीं रुक गए थे। मंगलवार की देर रात मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गए। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि बरसात के मौसम में कैमूर पहाड़ी के जंगल और आसपास के क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं होती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.