सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास नगर पंचायत स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सोमवार को रोहितेश्वर धाम सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें 26 सितंबर को चौरासन मंदिर में होने वाली महाआरती और 24 नवंबर को पहली बार प्रस्तावित रोहितेश्वर धाम महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। महोत्सव में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर भी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आवागमन, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...