सासाराम, अक्टूबर 10 -- रोहतास जिले के लोगो के लिए डिजाइन आमंत्रित Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहतास जिले को अपनी अलग आधिकारिक पहचान देने के लिए जिला प्रशासन ने लोगो तैयार करने की पहल की है। इसके लिए जिले के इच्छुक लोगों से मौलिक और आकर्षक डिजाइन आमंत्रित किए गए हैं। लोगो में जिले की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और भौगोलिक विशेषताओं की झलक होनी चाहिए। प्रतिभागी 24 अक्टूबर 2026 तक अपनी प्रविष्टि निर्धारित ई-मेल पर भेज सकते हैं। डीएम के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। रचनात्मक रुचि रखने वाला कोई भी नागरिक इसमें हिस्सा ले सकता है। जिला प्रशासन का उद्देश्य ऐसा प्रतीक चिह्न तैयार करना है, जो रोहतास की गौरवशाली विरासत और विशिष्ट पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस...