Sasaram News: रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह की तैयारी
सासाराम, अक्टूबर 24 -- रोहतास स्थापना दिवस समारोह Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहतास जिले के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह आयोजित होगा। इसमें रन फॉर रोहतास, सांस्कृतिक संध्या, कविता पाठ और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच होंगे। शनिवार को डीआरडीए सभागार में डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया। इसमें अपर समाहर्ता सह जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन, बंदोबस्त पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। बच्चों और कलाकारों को मिलेगा मंच स्थापना दिवस पर जिले के विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.