Sasaram News: रोहतास की बेटी मनीषा श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार
सासाराम, अक्टूबर 21 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के करगहर निवासी लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्ला खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025 मिला है। दिल्ली के रविंद्र भवन में 19 अक्टूबर को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें सम्मानित किया। मनीषा को बिहार के लोकसंगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वह उपेंद्र कुमार सिन्हा और शोभा देवी की पुत्री हैं। मनीषा ने कहा कि यह सम्मान उनकी संगीत साधना और लोकसंस्कृति को संरक्षित करने के प्रयासों का फल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.