Sasaram News: रोहतासगढ़ किला परिसर स्थित पहाड़ी जलधारा में मिला युवक का शव
सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास थाना क्षेत्र के रोहतासगढ़ किला परिसर के समीप शेखबहबल शहीद मजार घूमने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बुधवार की शाम काफी खोजबीन के बाद पहाड़ी जलधारा के समीप से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी मनोज मुसहर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज मुसहर शेखबहबल शहीद मजार घूमने के लिए रोहतासगढ़ किला परिसर के समीप गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रात में खोजबीन रोकनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.