सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को प्रखंड के अकबरपुर, कुशडिहरा, मस्जिद मोड़, नवाडीह और बंजारी समेत कई गांवों में अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। नात-ओ-कलाम और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं, इंसानियत, भाईचारे और शांति के संदेश को याद किया। कुशडिहरा स्थित मदरसा से निकला जुलूस कुशडिहरा और बसकटिया होते हुए पुन: मदरसा परिसर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोग हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे और नात-ए-पाक पढ़ रहे थे। वहीं, अकबरपुर स्थित शाही मस्जिद से भी जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- Siwan News नबी पाक ने सभी मजहबों का सम्मान करना सिखाया- मौलाना अकील खान मिस्बाही ज...