सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में रेहल ओपी को पूर्ण थाने का दर्जा दे दिया गया है। नए थाने ने काम करना भी शुरू कर दिया है। एसपी मिस्टर राज ने बताया कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेहल ओपी को अब पूर्ण थाने के रूप में संचालित किया जा रहा है। फिलहाल ओपी प्रभारी को ही रेहल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि रेहल को थाने का दर्जा मिलने से कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों में पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर होगी। इससे स्थानीय लोगों को पुलिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहूलियत मिलेगी और पुलिस की कार्रवाई में तेजी आएगी। नए थाने के कामकाज शुरू होने से रोहतास किला और चौरासन मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इन पर्यटन स्थलो...