Sasaram News: रासायनिक खाद छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाएंगी खनिता की 40 महिला किसान
सासाराम, सितम्बर 11 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड के खनिता गांव स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को प्राकृतिक खेती को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गांव की 40 महिला किसानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण जानकारी प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बीजामृत, घन जीवामृत और प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने के साथ खेतों में इनके सही इस्तेमाल की प्रायोगिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद महिला किसानों ने रासायनिक खादों का इस्तेमाल छोड़ प्राकृतिक व जैविक तरीके से खेती करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के लगातार और अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। प्राकृतिक खेती अपनाने से किसानों की लागत कम होगी और मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी। साथ ही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.