सासाराम, अक्टूबर 1 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता रोहतास महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर डॉ. प्रदीप कुमार राय के द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रथम दिन गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरजीत कुमार के द्वारा पोषण माह से संबंधित व्याख्यान दिया गया। सहायक प्राध्यापिका डॉ किरण के द्वारा पोषण की कमी से होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया गया। सहायक प्राध्यापिका डॉ मनु सिंन्हा के द्वारा विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...