Sasaram News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर बी सैप-2 के जवानों ने निकाली प्रभातफेरी
सासाराम, अक्टूबर 31 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को बी सैप-2 परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट लिपि सिंह के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें विभिन्न बटालियनों के करीब 1800 महिला एवं पुरुष जवानों ने भाग लिया। जवानों ने अनुशासित तरीके से मार्च कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रभातफेरी बी सैप-2 कैंप परिसर से शुरू होकर एनीकट, झारखंडी मंदिर, बंगला और थाना चौक होते हुए निरंजन बिगहा एवं पुलिस केंद्र पहुंची। इसके बाद पुनः बी सैप-2 परिसर में आकर संपन्न हुई। इसमें बी सैप-2 के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बी सैप-3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के जवान भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: सीआरपीएफ जवानों ने धूमधाम से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.