Sasaram News: राशन कार्ड अभियान को लेकर बीडीओ ने की बैठक
सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। नए राशन कार्ड अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ प्रभा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे और पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक आवेदन कराए जाएं। बीडीओ ने बताया कि नए राशन कार्ड के आवेदन केवल ऑफलाइन प्रखंड कार्यालय में जमा होंगे। उन्होंने लोगों से किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में नहीं आने तथा आवेदन के नाम पर किसी को पैसा नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, परिवार का सामूहिक फोटो, सभी सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, हस्ताक्षर और सक्रिय मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 05 अगस्त तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.