सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। पंडित गिरीश नारायण मिश्र प्लस टू विद्यालय परसथुआ के दो बाल वैज्ञानिकों अंकुश कुमार वर्मा और उत्कर्ष कुमार का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। दोनों छात्रों ने सासाराम में आयोजित प्रतियोगिता में अपने प्रोजेक्ट के दम पर 82 विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच अलग पहचान बनाई। अब वे बेगूसराय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...