Sasaram News: राजस्व के लंबित मामलों पर डीएम सख्त, समय-सीमा में निपटारे का निर्देश
सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे में देरी और आम लोगों की परेशानी को लेकर डीएम दीपक कुमार मिश्र ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने और आवेदनों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसे सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में अभियान बसेरा, ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, लंबित एवं छूटे हुए जमाबंदी अभिलेखों, ई-मापी और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.