Sasaram News: राजपुर पीएचसी में हेल्थ मैनेजर समेत कई कर्मी गायब, लैब भी मिली बंद
सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। एसडीएम दिलीप कुमार ने मंगलवार को काराकाट व राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। काराकाट पीएचसी में सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले, जबकि राजपुर में हेल्थ मैनेजर समेत कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। राजपुर पीएचसी की लैब भी बंद मिली, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति और सभी सेवाओं का निर्धारित समय पर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.